
रवीन्द्र कुमारः
2 نظر در 1 مکان
जयपुर मैट्रो का यह भूमिगत स्थानक बहुत भव्य हैं। यहाँ से प्रातःकाल से रात तकपूर्व दिशा में बडी चौपड़ छोटी चौपड़ तक तथा पश्चिम में सिन्धी कैम्प बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सिविल लाइन्स, गूजर की थड़ी मानसरोवर आदि के लिए मैट्रो रेल सेवा हैं। इसके पश्चिम से रेल मार्ग भूमिगत नहीं रहता।परन्तु यहाँ से पूर्व में भूमिगत मार्ग है। मैट्रो सेवा परिवहन का बहुत अच्छा साधन है परन्तु जयपुर मैट्रो बहुत लोकप्रिय नहीं हो सकी है।
जयपुर मे परकोटे के अन्दर प्राचीन ऐतिहासिक भवनों के मध्य छोटी चौपड़ के पश्चिम में जयपुर मैट्रो रेल मार्ग का भव्य भूमिगत स्थानक हैं । इस स्थानक का भवन निर्माण बहुत अच्छे से किया गया है। समीपवर्ती ऐतिहासिक भवनों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए पर्याप्त गहराई में निर्मित है। विभिन्न प्रकार की सुन्दर चित्रकारी की गई हैं। सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह भूमिगत यात्रा एक नवीन प्रकार का अनुभव करवाती हैं।