انجمن راهنمایان محلی
52X3+9WG, Bagirati Rd, Near Axis Bank, Sanjay Palace, Sanjay Place, Civil Lines, Agra, Uttar Pradesh 282003، هند

تصاویر

درحال حاضر تصاویری برای این مکان ثبت نشده است!

نظرات — 1

Deepak Yadav
at 2023 Apr 23
Deepak Yadav
at 2023 Apr 23
आगरा में स्थित यह पार्क अंग्रेज हुकुमत का गवाह रहा है।आप में से बेहद कम लोगों को जानकारी होगी कि जहां पर पहले जेल हुआ करती थी . बताया जाता है कि अंग्रेजी शासनकाल के दौरान कैदियों को कैद करने के लिए आगरा के इसी संजय पैलेस में जेल हुआ करती थी. जिसे बाद में पार्क के रूप में तब्दील कर दिया गया. 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक लाख से ज्यादा पाकिस्तान के सैनिक पकड़े गए थे .जिनमें से कुछ सैनिकों को आगरा के संजय पैलेस जेल में रखा गया था।1980 के दशक में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी आगरा आए थे एवं यहां के स्थानीय लोगों के अनुरोध पर आगरा में संजय पैलेस बसाया गया।
आपको जानकर बेहद हैरानी होगी कि संजय पैलेस में जिस जगह यह शहीद स्मारक पार्क बना हुआ है वह आगरा का पहला रूफटॉप पार्क है और यहां कभी जेल हुआ करती थी।इसकी छत के ऊपर पार्क है और अंदर लाइब्रेरी है। स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम सिंह के प्रयासों से यह पार्क बना था. कहा जाता है कि स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम सिंह को काला पानी की सजा हुई थी और वे भगत सिंह के साथ ही थे। स्वतंत्रता सेनानी ठाकुर राम सिंह की मृत्यु राजा मंडी में सन् 1998 के आसपास की थी।अब इस पार्क में भारत के उन सूर वीरों की मूर्तियां हैं जिन्होंने देश की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया, अपने प्राणों की आहुति दी, ऐसे तमाम सूर वीरों की प्रतिमाएं आगरा के पहले रूटस्टॉक पार्क में लगी हुई हैं।

مکان های نزدیک

مکان های مشابه

مکان های مرتبط